राधे तेरे चरणों की , श्यामा तेरे चरणों की गर धुल जो मिल जाये...
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाये,
राधे तेरी कृपा दिन रात बरसती हैं -२
श्यामा तेरी कृपा दिन रात बरसती हैं -२
इक बूँद जो मिल जो मिल जाये
मन की कलि खिल जाये
राधे तेरे चरणों की , श्यामा तेरे चरणों की...
ये मन बड़ा चंचल हैं...कैसे तेरा भजन करूं
जितना इसे समझाऊँ उतना ही मचल जाए
राधे तेरे चरणों की गर धुल जो मिल जाये..
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाये....
राधे तेरे चरणों की
नज़रों से गिरना ना , चाहे जोभी सजा देना
नज़रों से जो गिर जाये ,मुश्किल ही संभल पाए
राधे तेरे चरणों की
----
राधे इस जीवन में बस एक तमन्ना हैं श्यामा इस जीवन की बस एक तमन्ना हैं...
तुम सामने हो मेरे मेरे,मेरा दम ही निकल जाये...
No comments:
Post a Comment